मणिकरण (कुल्लू), 11 जुलाई। एनएचपीसी के पारबती-2 पावर स्टेशन, मणिकरण में 10 जुलाई 2026 को बाढ़ एवं पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early Warning System) को लेकर मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान एनडीआरएफ, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवा तथा स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बहु-एजेंसी बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। टीमों ने संभावित बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित निकासी, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आपदा प्रबंधन, बचाव तकनीकों तथा पीड़ितों की सुरक्षित निकासी से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सिविल) मु. सुहेल ने कहा कि नियमित मॉक ड्रिल और प्रभावी पूर्व चेतावनी प्रणाली आपदा के प्रभाव को कम करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
Also, Watch This Video
एनएचपीसी के पारबती-2 पावर स्टेशन पर बाढ़ और पूर्व चेतावनी प्रणाली पर मॉक ड्रिल एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन