• Tuesday, 30 June 2026
भुट्टिको में सहकार शपथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन

30 Jun 2026 | 29 Views

भुट्टिको में सहकार शपथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के  सहयोग से आज भुट्टिको परिसर में सहकार शपथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश में सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करने तथा सहकारी मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

 

इस अवसर पर पूर्व बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश एवं भुट्टिको के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सभी उपस्थित सदस्यों ने सहकारिता की शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में उन्होंने सहकारिता आंदोलन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त आधारशिला बताते हुए सभी से पारदर्शिता, सहभागिता, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक विकास के सिद्धांतों का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भुट्टिको के उपाध्यक्ष, निदेशकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी, संस्था से जुड़े बुनकर (Weavers) तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सहकारिता के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने तथा संस्था के सतत विकास के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सहकारिता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने सहकारिता आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु सक्रिय योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया।

Also, Watch This Video

भुट्टिको में सहकार शपथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन

Published on: 30 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News