मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आगाज करने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरुनाग को डीसी मंडी की तरफ से मेले का निमंत्रण मिल गया है। 25 फरवरी को मंडी में देव कमरुनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। देवता अपने निवास से मंडी कब रवाना होंगे, इसके बारे में मंदिर कमेटी ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। बड़ा देव कमरुनाग जब तक मंडी नहीं पहुंचते, तब तक शिवरात्रि मेला शुरू नहीं होता है। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
देवता के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने देवता के 25 फरवरी को मंडी पहुंचने की पुष्टि की है। मंडी पहुंचने के लिए देवता को 1 सप्ताह से अधिक का समय लगता है। जहल से मंडी तक देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है। 25 फरवरी को डीसी मंडी पुलघराट पर बड़े देव की अगुवानी करेंगे, जिसके बाद देवते का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा और भगवान माधोराय के साथ देव कमरूनाग के मिलन से महाशिवरात्रि का आगाज होगा।
Also, Watch This Video
मंडी शिवरात्रि के आगाज के लिए बड़ा देव कमरुनाग को मिला निमंत्रण || Bada Dev Kamrunag got invitation for the start of Mandi Shivratri