एन. एच. पी. सी., पार्वती-III पावर स्टेशन, बिहाली के सम्मेलन कक्ष में 12 फरवरी 2026 को अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) एवं आपदा जोखिम प्रबंधन विषय पर प्रारंभिक समीक्षा बैठक (Initial Review Meeting) का सफल आयोजन किया गया। यह बैठक हिमाचल प्रदेश सरकार के ऊर्जा निदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें विश्व बैंक के प्रतिनिधियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विश्व बैंक की वरिष्ठ ऊर्जा विशेषज्ञ सुश्री सुरभि गोयल, वरिष्ठ आपदा जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ सुश्री मेलानी काप्पेस, वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ श्री जोसेफ एसे अकपोकोजे, राज्य बांध सुरक्षा संगठन (HP-SDSO) के प्रमुख श्री दीपक जसरोतिया, ऊर्जा विभाग, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीरज ठाकुर, एसडीएम बंजार श्री पंकज शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्बती-II। पावर स्टेशन परियोजना प्रमुख श्री सुधीर कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया, हिमाचली शॉल, टोपी एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा कि अर्ली वार्निंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा। बैठक में तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं, चेतावनी प्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने आपदा पूर्व तैयारी, त्वरित सूचना प्रसारण प्रणाली तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के सुझाव दिए।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि सुझावों एवं निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर एक समेकित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वित की जाएगी, जिससे परियोजना क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं बांध सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
Also, Watch This Video
पार्बती III पावर स्टेशन में अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) एवं आपदा जोखिम प्रबंधन पर प्रारंभिक समीक्षा बैठक का आयोजन







































