पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने का खतरा, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया दौरा

You are currently viewing पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने का खतरा, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया दौरा

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पाहनाला गांव में हाल ही में हुई पहाड़ी दरकने की घटना का जायजा लेने के लिए विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि साफ मौसम में भी पहाड़ी से लगातार मलबा खिसक रहा है, जिससे गांव के करीब 15 से 20 घर गंभीर खतरे की जद में आ गए हैं। पहाड़ी पर पड़ी दरारें और लटके हुए पत्थर भविष्य में बड़े नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

विधायक ने सरकार से शिमला से भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञों (Geologists) को शीघ्र भेजने का आग्रह किया है, ताकि स्थिति का गहन अध्ययन कर स्थायी समाधान सुझाया जा सके। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बरसात के मौसम से पहले समस्या के स्थायी समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा। रिटेनिंग वॉल और ड्रेजिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत लिंगर–बणसु सड़क के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पेयजल योजनाओं को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान एसडीएम निशांत ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also, Watch This Video

पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने का खतरा, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया दौरा