महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी लिमिटेड, 5 फरवरी 2026 को पंजाब के माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान को दो अत्याधुनिक ICU एम्बुलेंस की चाबियां सौंपते हुए।
पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 5 फरवरी 2026 को एनएचपीसी लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान को दो अत्याधुनिक आईसीयू एम्बुलेंस समर्पित की। लोकार्पण समारोह के दौरान एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस पहल के अंतर्गत एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस, जिसमें ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है तथा एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस की खरीद की गई। इस परियोजना की कुल लागत ₹44.09 लाख रही। जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान के माध्यम से क्रियान्वित यह परियोजना राजस्थान के दूरस्थ एवं संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
Also, Watch This Video
पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा राजस्थान में सीमा क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु एनएचपीसी द्वारा प्रदान किए गए आईसीयू एंबुलेंसों का लोकार्पण





































