सतरँगी CHANNEL

Latest news
ग्राहन नाला में इको टूरिज्म के अंतर्गत साडा कमेटी के माध्यम से एक बड़ी परियोजना का होगा निर्माण || A ... हिमाचल में अब प्राकृतिक उत्पादों को जगह जगह बेच सकते हैं किसान आत्मा परियोजना के तहत लगाई जाएगी केनो... गेस्ट हाउस के कमरे में मिला पंजाब के युवक का शव, साथ में ठहरा युवक गायब || The body of a youth from ... मंडी शिवरात्रि के आगाज के लिए बड़ा देव कमरुनाग को मिला निमंत्रण || Bada Dev Kamrunag got invitation ... डाँ लाल सिंह त्यागी की जयन्ती के अवसर पर भुट्टिको में एक बैठक का आयोजन किया गया || A meeting was org... चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग करने वाली हिमाचल की 22 वर्षीय निशा की लाश भाखड़ा नहर से मिली || T... गड़सा पैराग्लाइडिंग से उड़ानों पर लगाई रोक || Flights banned from Gadsa Paragliding एनएचपीसी और सम्पूर्ण उड़ान संस्था की पहल, भुट्टिको परिसर में स्वास्थय जांच के लिए लगाया मैडीकल कैम्प ... मुख्यमंत्री ने शरदोत्सव पर कुल्लू-मनाली की जनता को 206.08 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की दी ... Live TV

मंडी शिवरात्रि के आगाज के लिए बड़ा देव कमरुनाग को मिला निमंत्रण || Bada Dev Kamrunag got invitation for the start of Mandi Shivratri

Bada Dev Kamrunag got invitation for the start of Mandi Shivratri

मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आगाज करने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरुनाग को डीसी मंडी की तरफ से मेले का निमंत्रण मिल गया है। 25 फरवरी को मंडी में देव कमरुनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। देवता अपने निवास से मंडी कब रवाना होंगे, इसके बारे में मंदिर कमेटी ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। बड़ा देव कमरुनाग जब तक मंडी नहीं पहुंचते, तब तक शिवरात्रि मेला शुरू नहीं होता है। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

देवता के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने देवता के 25 फरवरी को मंडी पहुंचने की पुष्टि की है। मंडी पहुंचने के लिए देवता को 1 सप्ताह से अधिक का समय लगता है। जहल से मंडी तक देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है। 25 फरवरी को डीसी मंडी पुलघराट पर बड़े देव की अगुवानी करेंगे, जिसके बाद देवते का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा और भगवान माधोराय के साथ देव कमरूनाग के मिलन से महाशिवरात्रि का आगाज होगा।

Also, Watch This Video

मंडी शिवरात्रि के आगाज के लिए बड़ा देव कमरुनाग को मिला निमंत्रण || Bada Dev Kamrunag got invitation for the start of Mandi Shivratri

error: Content is protected !!
Scroll to Top